Search

चाईबासा : तांतनगर में घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मौत

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : घरेलू विवाद में तांतनगर ओपी के कोकचो गांव निवासी 25 वर्षीय मेंजारी गुंदवा ने फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार उसका पति विजय सिंह गुंदवा गुजरात में काम करता है और वह एक महीना पहले घर आया था. मंगलवार को उसे पुनः गुजरात जाना था. उसकी पत्नी मेंजारी ने कहा कि जो भी पैसा वहां से वह भेजेगा उसके खाते में में ही भेजना. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-fir-against-two-rajasthan-mlas-for-threatening-to-kill-kharge/">रांची

: खड़गे को जान से मारने की धमकी के खिलाफ राजस्थान के दो विधायकों पर एफआईआर

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

मेंजारी ने रविवार शाम को घर से रस्सी लेकर जंगल की ओर गई और एक नीम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी के फंदे से झुल गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार की सुबह शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा. परिजनों ने बताया कि दोनों ठीक-ठाक से रह रहे थे, लेकिन अचानक विवाद हो जाने से मेंजारी गुस्से में आ गयी और फांसी लगा ली. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp