Search

 
 
 

चाईबासा : आईईडी ब्लास्ट में महिला की मौत, लकड़ी लाने जा रही थी जंगल

 
Chaibasa :  जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा और मुफस्सिल थाना के बॉर्डर पर स्थित मारीदिरी जंगल में शुक्रवार सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान पताहातु निवासी गांगी सुरीन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला सुबह जंगल में लकड़ी लाने जा रही थी. इसी दौरान वह आईडी की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/page/2/">(रांची

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

कोल्हान में ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया था आगाह

कोल्हान के जंगलों में आये दिन आईईडी ब्लास्ट हो रहे हैं. इससे ग्रामीणों को काफी क्षति हो रही है. आईईडी ब्लास्ट की वजह से कई मौतें भी हो रही है. इस इलाके में पुलिस की ओर से माओवादियों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस जंगल में न घुस सके, इसके लिए माओवादियों की ओर से जंगल के रास्ते में बारूदी सुरंग आदि बिछाये गये हैं. इसको लेकर दक्षिणी जोनल कमेटी भाकपा (माओवादी) ने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया था. विज्ञप्ति में भाकपा ने ग्रामीणों को सलाह दी थी. सलाह में साफ तौर पर लिखा था कि पुलिसिया दमन अभियान जारी है. जंगल पहाड़ों और रास्ता-घाट में पुलिस को टारगेट करने के लिए बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन तथा स्पाइक होल लगाये गये हैं. पुलिसिया अभियान खत्म होने के बाद इन चीजों को हटा लिया जायेगा. आप तमाम ग्रामीणों, लकड़हारों, चरवाहों को सूचित किया जाता है कि आपलोग पहले जैसे सावधानी बरतते आये हैं वैसा ही सावधानी बरतते रहें. इस मामले में अनदेखी और लापरवाही बिल्कुल ना करें. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-vandalism-arson-ahead-of-cms-program-in-churachandpur-section-144-imposed-internet-service-suspended-ban-on-large-gatherings/">मणिपुर

: सीएम के कार्यक्रम से पहले तोड़फोड़-आगजनी, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही