Search

 
 
 

चाईबासा : डायन बिसाही के आरोप में महिला की गला काटकर हत्या

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकेला के कुदरूगुटू गांव में डायन बिसाही के नाम पर बुजुर्ग महिला जानो हेस्सा (65) की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे वृद्धा जानो हेस्सा अपने घर पर थी. उसी समय गांव के सुदेन बोइपाई अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसके घर घुस आया. पहले तो उसने महिला पर लाठी डंडा से मार कर जमीन पर गिरा दिया, इसके बाद उसके गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया. इस घटना में महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfcs-under-15-team-reached-semi-finals-of-jsw-youth-cup/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप के सेमीफाइनल में पहुंची जेएफसी की अंडर 15 टीम

नशे में दिया घटना को अंजाम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ‌पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूदेन बोइपाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सुदेश बोईपाई नशे में था. उसका कहना है कि जानो हेस्सा डायन थी. वह गांव के लोगों को नुकसान पहुंचा रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही