Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला समाज के विकास की प्रमुख आधार होती हैं – राजीव कुमार सिंह

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया. इसके तहत जिला के तीनों अनुमंडलों में आयोजित किए जा रहे विधिक जागरूकता शिविर के अंतिम दिवस पर सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में प्रथम और द्वितीय वर्ष के नर्सिंग छात्राओं के बीच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि प्राधिकार द्वारा महिलाओं के हित में कई कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी महिलाओं को प्राधिकार द्वारा निःशुल्क सहायता दिए जाने का प्रावधान है. सचिव ने कहा कि महिला समाज के विकास की प्रमुख आधार होती है. [caption id="attachment_576029" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chaibasa-DLSA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-crowd-of-devotees-gathered-in-harinam-sankirtan-organized-in-baragadiya/">बहरागोड़ा

: बरागड़िया में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिक्षित महिला समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी

भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका एक दीये की भांति होती है जो खुद प्रज्ज्वलित होकर पूरे समाज में प्रकाश फैलाती हैं. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय में एक आंतरिक कमेटी का गठन किया जाता है जहां लोग इन समस्याओं को उस कमेटी के सामने रख सकते हैं. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने भी नर्सिंग छात्राओं को संबोधित किया. एक शिक्षित महिला समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-efforts-of-johar-jharkhand-labor-federation-the-laborer-got-the-outstanding-salary/">जमशेदपुर

: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रयास से मजदुर को मिला बकाया वेतन

छात्राओं के सवाल का वक्ताओं ने दिया जवाब

इस मौके पर छात्राओं ने कई सवाल पूछे. जिसका वक्ताओं ने समुचित उत्तर दिया. साथ ही छात्राओं को नालसा थीम का गीत भी दिखाया गया. इस मौके पर पीएलवी मोहम्मद शमीम और रेनू देवी ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी सुमन गोप, संजय निषाद, रविकांत ठाकुर, अरुण विश्वकर्मा आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही