Search

 
 
 

Chaibasa : स्वरोजगार के लिए 30 दिनों तक महिलाओं ने सीखा सिलाई का काम

 
  • ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने दी ट्रेनिंग
Chaibasa (Sukesh Kumar) : बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चाईबासा में 30 दिवसीय महिला सिलाई कार्यक्रम का समापन रविवार को हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि दिवाकर सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबंधक, पश्चिमी सिहभूम एवं आरसेटी के निदेशक परमेश्वर पूर्ति ने महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिया. महिला सिलाई कार्यक्रम में 12 प्रखंड के विभिन्न पंचायत से प्रतिभागी शामिल थे. मुख्य अतिथि दिवाकर सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि महिला सिलाई एक ऐसा स्वरोजगार साधन है जिसे अपने ही क्षेत्र में जहां लोगों का आवागमन ज्यादा हो, उसके आस-पास सिलाई की दुकान खोलने से अवश्य आमदनी होगी. सिलाई एक स्वरोजगार/आमदनी बढ़ाने का अच्छा माध्यम है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-union-leaders-father-cremated/">Jadugoda

: यूनियन नेता के पिता का हुआ अंतिम संस्कार
सिन्हा ने सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों से जिनकी उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो उनके लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से अवगत कराया. साथ ही अपने मोबाइल फोन से बैंक खाता से आधार लिंक का कैसे पता करना है, उसकी जानकारी दी. संस्थान के निदेशक श्री पूर्ति ने सभी से बैंक से जुड़े सामाजिक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि से जुडने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार राम ने किया. मौके पर विजय कुमार राम, शांति ओझा, बेलमोती, कार्यालय परिचारिका आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही