Search

 
 
 

Chaibasa : गुमराह करने वाले नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दे महिलाएं - मंत्री

 
  • झींकपानी प्रखंड अंतर्गत चोया पंचायत के बेगनासाई मैदान में झामुमो महिला मोर्चा की हुई बैठक
Chaibasa (Sukesh Kumar) :  झींकपानी प्रखंड अंतर्गत चोया पंचायत के बेगनासाई मैदान में बुधवार को झामुमो महिला मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में मंत्री सह झामुमो केंद्रीय महासचिव दीपक बिरुवा शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसका लाभ लेते हुए लोग आगे बढ़ रहे हैं. महिलाएं भी सशक्त व सबल हो रही हैं. फिलहाल 54 लाख महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित हैं. लेकिन भाजपा को यह पच नहीं रहा है. इसे बंद कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-surbuda-panchayat-head-jangal-singh-will-contest-elections/">Chakradharpur

: सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह लड़ेंगे चुनाव
अन्य राज्यों से आकर भाजपा नेता योजनाओं का गलत प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. इसका मुंहतोड़ जवाब हर महिला कार्यकर्ता को देना होगा. जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा. उन्होंने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए बैठक में आए कार्यकर्ताओं से संवाद कर राज्य सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को लाभ दिलाने हेतु जागरूक किया तथा संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही. मौके पर प्रमुख प्रदीप तामसोय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, विनोद गोप, शिवा चौधरी, जगदीश आल्डा, अखिलेश कुम्हार, हरीश गोप, शशि मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-children-of-jamshedpur-hoisted-the-flag-in-bhubaneswar/">Jamshedpur

: भुवनेश्वर में जमशेदपुर के सिख बच्चों ने लहराया परचम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही