Search

 
 
 

चाईबासा : भादो महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : श्री राणी सती दादी मंदिर आमला टोला में आयोजित दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव के दुसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान महिलाओं ने दादी मैया के भव्य स्वरूप की पूजा-अर्चना की. इससे पूर्व उनका भव्य श्रृंगार भी किया गया तथा श्रृंगार करने के उपरांत बारी-बारी से सुहागिन महिलाएं बैठकर हवन कर उनकी पूजा-अर्चना की तथा परिवार एवं समाज के खुशहाली की कामना की. उनकी इस पूजा-अर्चना में परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना योगदान दिया. प्रातः मंगला आरती हुई, इसके बाद अमावस्या स्वस्तिक पूजन, सवामनी भोग, ज्योत-आरती एवं दोपहर में मंगल पाठ हुआ. मंगल पाठ गायिका श्वेता अग्रवाल (रामगढ़) ने मंगल पाठ का भजन सहित पाठ किया और संध्या में छप्पन भोग, आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर पूजा समिति से जुड़े सभी सदस्य एवं पदधारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-after-dispute-with-father/">जमशेदपुर

: पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही