Search

 
 
 

चाईबासा : विशाखापट्टनम से शिक्षा भ्रमण कर लौटी महिला कॉलेज की छात्राएं

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग की 42 छात्राएं विशाखापट्टनम से शिक्षा भ्रमण कर लौटी. क्षेत्र भ्रमण कर लौटी छात्राओं से महिला कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा रूबरू होकर भ्रमण के दौरान अर्जित ज्ञान संबंधित बातें जानी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल विद्यार्थी विभिन्न स्थानों का शिक्षा भ्रमण कर ज्ञान अर्जित करें और अपने जीवन पर अमल करें. वहीं, छात्राओं द्वारा 19 से 23 सितंबर तक विशाखापट्टनम के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया गया. बीएड विभाग के सहायक प्रोफेसर अर्पित सुमन टोपनो ने कहा कि शिक्षा के तहत क्षेत्र भ्रमण से छात्रों के अंदर आत्मनिर्भता, नेतृत्व कौशल और संचार कौशल का विकास होता है. साथ ही वे अपनी व्यक्तिगत क्षमता के बारे में भी जान पाते हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-view-of-security-the-police-directed-commercial-establishments-and-banks-to-install-cctv/">आदित्यपुर

: सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व बैंकों को सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश
क्षेत्र भ्रमण में छात्राओं को विशाखापट्टनम के सबमरीन म्यूजियम, विशाखा नवल म्यूजियम, एक्वेरियम, ऋषि कोंडा बीच, अराकू घाटी, बोरा कैभ, बोटैनिकल गार्डन, ट्राइबल म्यूजियम और कॉफी म्यूजियम दिखाया गया. विदित हो कि यह बीएड पाठ्यक्रम का ही एक भाग है, जिसमें प्रत्येक वर्ष छात्राओं को शिक्षा भ्रमण पर ले जाया जाता है. शिक्षा भ्रमण में छात्राओं के अलावा बीएड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, डॉ. अर्पित सुमन, प्रीति देवगम, शीला सामड आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-gynecologist-and-ent-specialist-in-sails-general-hospital-doctor-selected/">किरीबुरू

: सेल की जेनरल अस्पताल में स्त्री व इएनटी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चयनित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही