Search

चाईबासा : राष्ट्रीय युवा दिवस पर महिला कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली

Chaibasa (Sukesh kumar) :  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को महिला कॉलेज चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया. रैली में 200 छात्राओं ने भाग लिया. महिला कॉलेज चाईबासा से इसकी शुरुआत हुई और पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए पूरे शहर का एक चक्कर लगाकर वापस महिला कॉलेज चाईबासा में समाप्त हुआ. इस मौके पर प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि भारत देश तरक्की की ओर अग्रसरित है और इसमें युवाओं का विशेष योगदान है. इससे पूर्व महाविद्याल स्तर पर भाषण , निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें महिला कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-selection-of-the-younger-brother-of-airs-duty-officer-in-the-railway-family-members-rejoice/">आदित्यपुर

: आकाशवाणी के ड्यूटी ऑफिसर के छोटे भाई का रेलवे में चयन, परिजनों में हर्ष

ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chaibasa-yuwa-diwas-2-300x149.jpeg"

alt="" width="300" height="149" />
उसके बाद राष्ट्रीय युवा दिवस से संबंधित ओपन क्विज का आयोजन किया गया. क्विज में मिनाती टूडू ने पहला स्थान प्राप्त किया व नीतू कुमारी निषाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. क्विज का आयोजन गांधियन फेलोज नूतन और राजू की ओर से कराया गया था जिन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया. इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन, डॉ. अंजू बाला, डॉ. सुचिता बाड़ा , मोबारक करीम हाशमी, राजीव लोचन नामता, सीतेंद्र रंजन सिंह ,धनंजय कुमार, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी, मिथिलेश सिंह, सुमन कुमारी, शताब्दी,चमेली, अलका, रजनी, प्रियंका मित्रा इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-selection-of-the-younger-brother-of-airs-duty-officer-in-the-railway-family-members-rejoice/">आदित्यपुर

: आकाशवाणी के ड्यूटी ऑफिसर के छोटे भाई का रेलवे में चयन, परिजनों में हर्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp