Search

 
 
 

चाईबासा : विश्व साइकिल दिवस पर महिला कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : विश्व साइकिल दिवस पर महिला कॉलेज चाईबासा एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने शनिवार को साइकिल रैली निकाली. रैली की शुरुआत महिला कॉलेज, चाईबासा से की गई जो रूंगटा गार्डन ,कोल्हान विश्वविद्यालय, टाटा कॉलेज, तांबो चौक, टुंगरी से होते हुए महिला कॉलेज में रैली को समाप्त किया गया. प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. उन्होंने कहा कि तीन जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने से स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाना है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-tusk-elephant-roamed-all-night-in-bajpai-nagar/">चाकुलिया

: बाजपेई नगर में रात भर घूमता रहा दंतैल हाथी

वातावरण के लिए भी लाभप्रद

रोजाना साइकिल चलाने से शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है, और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा साइकिल चलाने की आदत हमें अपने दैनिक जीवन में शामिल करनी चाहिए. यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे वातावरण के लिए भी लाभप्रद है. मौके पर प्रोफेसर धनंजय कुमार ने विश्व साइकिल दिवस 2023 के मुख्य विषय सतत् भविष्य के लिए एक साथ सवारी के बारे बताया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hdfc-atm-saved-from-being-robbed-three-robbers-arrested/">आदित्यपुर

: एचडीएफसी का एटीएम लूटने से बचा, तीन लुटेरे गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही