Search

 
 
 

चाईबासा : ईमानदारी से परिश्रम करें सफलता जरूर मिलेगी - डॉ मुरारी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बी कॉम सेमेस्टर 5 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसमें ब्राइट वे एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. संस्थान के सभी बच्चे पास हुए हैं. इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक डॉ. प्रोफेसर मुरारी लाल बैध ने कहा कि ईमानदारी से परिश्रम करें. सफलता आपको जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है. आपको हर हाल में परिश्रम करना ही होगा और देर से ही सही लेकिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि सफलता से आपके अंदर घमंड नहीं आना चाहिए और न ही असफलता से हतास हों, क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि आज हमें अपनी गलतियों से सीखना है और उन गलतियों को दूर करके आगे बढ़ना है. उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में संस्थान की अंजली दास, सृस्टि दत्ता, फोनिभूषन नायक, अंजना सांगा और संस्थान के बी कॉम सेम-5 के सभी बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunals-body-found-in-swarnarekha-river-after-24-hours-search-for-shivam-continues/">जमशेदपुर

: 24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला कुणाल का शव, शिवम की तलाश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही