Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नीमडीह पंचायत में जलापूर्ति योजना का कार्य अधूरा, ग्रामीण आक्रोशित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के नीमडीह पंचायत में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई योजना आज भी अधूरी है. इससे ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है. गुरुवार को इसे लेकर मुखिया सुमित्रा देवगम ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा इस कार्य को कराया जा रहा है लेकिन इसमें लगातार देर होने से ग्रामीण काफी परेशान है. इसके लिए जलमीनार तो बना दी गई है परंतु अभी तक घर-घर पाइप लाइन पहुंचाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-repair-work-of-the-damaged-water-pipe-which-was-closed-for-a-fortnight-has-been-resumed-by-the-railways/">जमशेदपुर:

 एक पखवाड़े से बंद क्षतिग्रस्त पानी की पाईप की मरम्मत का काम पुनः रेलवे ने शुरु किया

पांच वर्ष बाद भी अधूरी है योजना

उल्लेखनीय है कि नीमडीह पंचायत के अधिकांश भाग काफी ऊंचाई पर स्थित है, जहां पर डीप बोरिंग भी फेल हो जाता है. क्षेत्र में लगे ज्यादातर चापाकल पानी का लेवल कम होने के कारण  खराब हो गए हैं. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वर्ष 2018 में इस जलापूर्ति योजना की शुरुवात हुई थी लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ. जबकि 2021 में ही इसका कार्य पूरा किया जाना था. इधर, मुखिया ने कहा कि कार्यपालक अभियंता से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही