Search

 
 
 

चाईबासा : मजदूर ने ईंट भट्ठा मालिक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मयूरभंज जिले के मटुनाथपुर के गोमदी मुर्मू ने डोंकासाई स्थित ईंट भट्ठा मालिक सुरेन देवगम पर जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत मुफस्सिल थाना चाईबासा में की है. शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में लिखा कि 14 फरवरी 2021 से 15 जनवरी 2022 तक सुरेन देवगम के यहां गेहूं-चावल मशीन में काम किया. 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक ईंट भट्ठा में ऑपरेटर का काम किया. उसे प्रतिमाह 6000 रुपए देने की बात कही गई थी. काम के दौरान जब पैसा मांगने पर टालमटोल करने लगा. कुल 66000 रुपया बकाया हो गया. सुरेन ने रहने के लिए एक कमरा दिया था. इसे भी पढ़ें : हरे">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-on-the-green-mark-sensex-rose-265-points-asian-paints-shares-rose-3-35-percent/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंकों की बढ़त, एशियन पेंट्स के शेयर 3.35 फीसदी चढ़े
वहां वह अपने परिवार के साथ रह रहा था. पैसों की जरूरत होने की वजह से उसने बकाया राशि मांगा, लेकिन सरेन ने फटकार लगाते हुए घर खाली करने को कहा. वह गरीब परिवार से है, इसलिए कहीं रहने के लिए पैसा नहीं है. मजबूरन पुलिस का सहारा लेना पड़ा. उन्होंने मुफस्सिल थाना पदाधिकारी से आग्रह किया कि मामला का समाधान कराया जाए. इसके बाद मुफस्सिल थाना के पदाधिकारी ने ईंट भट्ठा मालिक को थाना बुलाया. इसके बाद समझौता कराया. फिलहाल 20 हजार रुपए देकर समझौता कराया गया है. बाकी राशि दो सप्ताह में देने की बात कही गई है, अन्यथा थाना में मामला दर्ज कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही