Search

 
 
 

चाईबासा : पीएम आवास योजना के कर्मियों ने विभागीय मंत्री के आदेश को पूरा करने की मांग की

 
Chaibasa(Ramendra kumar Sinha) : पीएम आवास योजना से जुड़े कर्मियों का तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल जारी है. हड़ताल के बीच पीएम आवास योजना कर्मी संघ के जिला समन्वयक सरफराज अहमद ने कहा है कि सरकार को कर्मियों के अन्य मांगों पर भी ध्यान देना चाहिए. हमारी मांगों को लेकर हमारे विभाग के मंत्री के द्वारा इसकी स्वीकृति भी दी जा चुकी है, इसके बावजूद सरकार के द्वारा इस दिशा में अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया जो समझ से परे है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephants-continue-to-wreak-havoc-damaged-the-house-and-ate-paddy-trampled-the-crops/">चांडिल

: हाथियों का कहर जारी, घर को क्षतिग्रस्त कर खाया धान, फसलों को रौंदा

हड़ताल का अंतिम दिन

उन्होंने कहा कि मंत्री के स्तर से सभी कर्मियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस और ईपीएफ की सुविधा देने की स्वीकृति दी जा चुकी है, पर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. यदि इस पर सरकार त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी. इसकी जानकारी विभागीय मंत्री को देकर संघ के द्वारा फिर कोई कदम उठाया जाएगा, लेकिन इतना तय है कि संघ अपनी मांगों को लेकर अडिग है और सरकार को इसे पूरा करना होगा. उल्लेखनीय है कि पीएम आवास योजना कर्मी संघ से जुड़े कर्मी गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक सिराज अंसारी के हत्या के विरोध में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं जिसका आज अंतिम दिन है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bench-desk-not-available-in-new-building-of-gc-jain-commerce-college/">चाईबासा

: जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के नए भवन में बेंच-डेस्क उपलब्ध नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही