Search

 
 
 

चाईबासा : श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मिड डे मील अन्न अमृत फाउंडेशन टाटा स्टील फूड फॉर लाइफ एजेंसी में कार्यरत मजदूरों को बकाया के साथ न्यूनतम मजदूरी एवं अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है. इसके विरोध में झारखंड कामगार यूनियन के पदधारी सह जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा एवं उनके कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि पूर्व में 3 अप्रैल को श्रम अधीक्षक को बकाया मजदूरी के साथ न्यूनतम मजदूरी दिलाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था. जिस पर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. संबंधित एजेंसी प्रति दिन सब्जी काटने वाले को 16 घंटा काम करा कर मात्र 50 रुपये प्रतिदिन दे रही है. इसके अलावा पहचान पत्र, ड्रेस, जूता, दस्ताना, पीएफ की रसीद भी नहीं दी जा रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-selection-trial-for-sail-football-academy-on-23rd-and-24th-in-chaibasa/">किरीबुरु

: सेल फुटबॉल अकादमी के लिये चयन ट्रायल 23 व 24 को चाईबासा में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही