Search

 
 
 

चाईबासा : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत कार्यशाला आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh kumar): जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2023 के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसका जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. यह पखवाड़ा 15 से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा. कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े का थैला प्रयोग करने की बात कही गई. इसके अलावा उप विकास आयुक्त के द्वारा कार्यशाला के दौरान स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 अंतर्गत निर्धारित मानदंडों के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही बताया गया कि सभी अपने प्रखंड से एक-एक पंचायत को 15 नवंबर तक मॉडल पंचायत के रूप में परिवर्तित करने का कार्य सुनिश्चित करें, ताकि जिले के सभी प्रखंडों से एक पंचायत को झारखंड दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जा सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-transformer-installed-department-forgot-to-give-connection/">चाईबासा

: ट्रांसफार्मर लगाया, कनेक्शन देना भूला विभाग

मुखिया को प्रदान किया ई-कार्ट गार्बेज व्हीकल

कार्यशाला में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन सहित तरल व ठोस कचरा प्रबंधन के अलावा घरेलू स्तर से लेकर प्रखंड स्तर पर समेकित रूप से कार्य करने तथा सभी सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान के माध्यम से सफाई करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक से चर्चा किया गया. इस दौरान मंझारी प्रखंड के परसा पंचायत के मुखिया को ई-कार्ट गार्बेज व्हीकल भी प्रदान किया गया. बैठक में सभी प्रमुख, उप प्रमुख, कार्यपालक अभियंता- पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही