Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दिव्या भारती भवन में वृहद स्तर पर युवाओं के साथ कार्यशाला 16 मई को

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा परिसदन में गुरुवार को राज्य भर में नियोजन नीति पर हो रहे बवाल को लेकर विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के युवाओं ने परिचर्चा की. परिचर्चा में मुख्यता पक्ष एवं विपक्ष को निशाना साधते हुए कहा गया कि 23 वर्षों में खतियान आधारित स्थानीय नीति नहीं बन पाने के भागीदार यूपीए और एनडीए दोनों ही है. झारखंडी हितों की बात करने वाले सभी राजनीतिक दल जो स्थानीय नीति की बात कर रहे हैं वो बाहरियों को टिकट देते हैं और स्थानीय को प्राथमिकता नहीं देते. भाजपा जो आज 100% स्थानीय को रोजगार देने की बात कर रहा है सबसे ज्यादा और लंबे समय तक राज्य में शासन करने के बावजूद नियोजन नीति क्यों नहीं बना पाया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-obstacle-in-construction-of-medical-college-removed-new-company-got-tender-laborers-will-get-full-wages/">चाईबासा

: मेडिकल कॉलेज निर्माण की बाधा हुई दूर, नई कम्पनी को मिला टेंडर, मजदूरों को मिलेगा पूरी मजदूरी

मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा सहित कई लोग हुए शामिल

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 मई को दिव्या भारती भवन में वृहद स्तर पर युवाओं के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी ताकि जेपी आंदोलन की तरह एक और आंदोलन को तैयार किया जा सके. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, नरेश मुर्मू, रेयांस समाड, रमेश जेराई, कालीचरण सवैया, अशोक मुंडरी, रेंगों पूर्ति, अजित कंदेयांग, भगवान सींकु, नारायण कंडेयांग, विनोद कंडेयाग, सन्नी संदीप देवगम इत्यादि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही