Search

 
 
 

चाईबासा : सायतबा वन परीक्षेत्र में मनाया गया विश्व हाथी दिवस

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कोल्हान वन प्रमंडल के सायतबा वन परिक्षेत्र स्थित संत जोसेफ मध्य विद्यालय परिसर खूंटपानी में विश्व हाथी दिवस मनाया गया. यह कार्यक्रम वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण के निर्देशानुसार आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर किया गया. प्रभातफेरी खुंटपानी गांव से निकाला गया. इसके बाद विद्यालय प्रांगण में निबंध, चित्रांकन, संगीत, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, सायतबा शंकर भगत ने कहा कि हाथी दिवस मनाने का उद्देश्य हाथियों को बचाने के लिए जागरूकता फैलाना है. इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल, शिक्षकगण, सैतबा वन क्षेत्र के सभी वनकर्मी, वन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-one-day-employment-camp-on-august-14-in-the-district-planning-office-premises/">आदित्यपुर

: जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर 14 अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही