Search

 
 
 

चाईबासा : टीएमसी कार्यालय में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय सरजोमगुटू में सोमवार को जिला अध्यक्ष महेंद्र जामुदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंकू ने कहा कि तृणमूल ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जामुदा ने 11 बजे सभी पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय पहुँचने के निर्देश दिए है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ganja-worth-40-lakhs-recovered-from-the-car-near-jamkundiya-village-of-chotanagara-the-smugglers-fled-the-car/">किरीबुरू

: छोटानागरा में जामकुंडिया गांव के पास कार से 40 लाख का गांजा बरामद
प्रदेश युवा तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता राधा मोहन बनर्जी ने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उस दिन पारंपरिक वेशभूषा में आए. कार्यक्रम का संचालन जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंगल सरदार ने किया. बैठक के अंत में जिला तृणमूल कांग्रेस के सचिव बिरसा देवगम के पिता ठाकुर सिंह देवगम के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश युवा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिंकू, अमृत माझी, विकास केराई, अंसार अहमद, विशाल निषाद, जगदीश सिंकू, इमानुएल नाग, शैली शैलेंद्र सिंकू, कोलंबस हसदा, इंदु शेखर तिवारी, सुमन ज्योति सिंकू, नारायण सिंह पूर्ति, श्यामल सिंघा, आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-lightning-driver-not-installed-in-model-school-safety-of-students-is-god-trust/">तांतनगर

: मॉडल स्कूल में नहीं लगा तड़ित चालक, विद्यार्थियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही