Search

 
 
 

चाईबासा : टोपाबेड़ा गांव में सहिया चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत के टोपा बेड़ा गांव में सहिया चयन को लेकर टोपाबेड़ा में ग्रामसभा आयोजित हुई. ग्रामसभा की अध्यक्षता मुंडा कानू लागुरी ने की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र टोंटो के निर्देशानुसार तोपाबेड़ा गांव में चार महिलाओं ने भाग लिया. इन सभी के बीच सहिया के चयन के लिए लिखित परीक्षा ली गई. परीक्षा में जयंती लागुरी को 25 , मनीषा हेंब्रम को 15, ब्रजेश लागुरी को पांचऔर सुनीता लागुरी को 5 अंक मिले . अंकों के आधार पर जयंती लागुरी को सर्वसम्मति से सहिया चयन किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-potholes-emerge-on-chanchalda-baghrachuda-dilapidated-road/">बहरागोड़ा

: चंचलदा-बाघराचुड़ा जर्जर सड़क पर उभरे गड्ढे

कई जानकारियां दी गई

चयन प्रक्रिया के उपरांत सहिया साथियों को ग्रामसभा के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी गई. महिला बंध्यकरण, पुरुष नसबंदी ,सहिया के कार्य,आयुष्मान कार्ड का लाभ और बचे लाभार्थियों को इससे जोड़ना तथा आईआईसीडी के बारे में विशेष जानकारी दी गई. वीएचएनएससी के अध्यक्ष मनीषा हेंब्रम और कोषाध्यक्ष के लिए ब्रजेश लागुरी का चयन किया गया. ग्रामसभा में मुंडा, सुपरवाइजर,सहिया साथियों के साथ ग्रामीण उपस्थिति थे. सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायत टोंटो की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई. इसे भी पढ़ें :‘द">https://lagatar.in/kangana-ranaut-supports-the-kerala-story-calls-those-opposing-it-terrorists/">‘द

केरला स्टोरी’ का कंगना रनौत ने किया समर्थन, विरोध करने वालों को बताया आतंकवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही