Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के दर्शनशास्त्र विभाग में होगी योगा की पढ़ाई, इसी सत्र से नामांकन होगा शुरू

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में इसी सत्र से स्नातकोत्तर में योगा की पढ़ाई होगी. नए सिलेबस में योगा कोर्स को शामिल कर दिया गया है. अब विद्यार्थियों का नामांकन योगा कोर्स में होगा. कोल्हान विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसे पारित भी कर दिया गया है. नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. इसी सत्र से ही इसे लागू कर दिया गया है. दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव को इसके लिए कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. स्नातक के पश्चात विद्यार्थी योगा कोर्स में नामांकन ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-created-nuisance-in-shyamsunderpur/">चाकुलिया

: श्यामसुंदरपुर में जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव

योगा कोर्स की पढ़ाई होगी यूजीसी गाइडलाइन के तहत 

अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हो इसे लेकर विश्वविद्यालय की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है. डॉ. श्रीवास्तव बीएचयू से योगा कोर्स में डिप्लोमा कर चुके हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि योगा कोर्स की पढ़ाई यूजीसी की गाइडलाइन के तहत किया जा रहा है. इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन कराने की कोशिश की जा रही है. कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में पहली बार योगा कोर्स आरंभ किया जा रहा है. इसी सत्र से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी. स्नातक के पश्चात विद्यार्थी आसानी से योगा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में योगा की पढ़ाई रांची विश्वविद्यालय के आधार पर ही होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-blew-30-thousand-cash-and-phones-from-home-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में घर से चोरों ने उड़ाए 30 हजार नकद व फोन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही