Search

 
 
 

चाईबासा : केयू में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए कर सकते आवेदन, 22 जुलाई से प्रक्रिया होगी शुरू

 
Chaibasa (sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग कॉलेज में नामांकन संबंधित प्रवेश परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. टीएमएच जमशेदपुर व गांधी नर्सिंग कॉलेज आदित्यपुर के लिए विद्यार्थी 22 जुलाई से 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मालूम हो कि गांधी नर्सिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय की ओर से इस साल की एफिलेशन प्राप्त हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cait-demands-withdrawal-of-gst-on-unbranded-food-grains/">जमशेदपुर

: बिना ब्रांड के खाद्यान्न पर जीएसटी वापस लेने की कैट ने मांग की
वैसे विधार्थी जिन्होंने इंटर साइंस में 45% अंक हासिल किया है वह विद्यार्थी आसानी से 4 साल के नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि दिव्यांगों के लिए 5% की छूट दी गई हैं. वैसे दिव्यांग विद्यार्थी जिनके 40% अंक आए है वह इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन को लेकर 500 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है. शुल्क जमा कर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता हैं. जबकि एसटी/एससी विद्यार्थी के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए लिंक जारी कर दिया गया है, विद्यार्थी आसानी से लिंक में क्लिक कर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही