Search

 
 
 

चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सरकार के तीन साल होने के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में स्थित कुरुख लाइब्रेरी के पास `आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सिटी प्रबंधक व अन्य ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-on-october-20-a-sit-in-demonstration-in-the-block-office/">जगन्नाथपुर

: 20 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को कहा कि सरकार के तीन वर्ष होने के उपरांत जनहित से जुड़ी कई योजनाएं है जिनका आप सभी लाभ ले सकते हैं. उन्होंने लाभुकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी. इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी अपनी बातों को रखा. इस अवसर पर नगर प्रबंधक सहित, नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी वह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही