Search

 
 
 

Chaibasa : किसी भी संगठन में युवा ही रीढ़ होते हैं - महासचिव

 
  • युवा कांग्रेस का चाईबासा में मनाया गया स्थापना दिवस
  • झंडोत्तोलन के बाद पौधरोपण किया और विचार-गोष्ठी हुई
Chaibasa (Sukesh Kumar) : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव सह महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर कीम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास उपस्थित थे. झंडोत्तोलन के बाद सभी लोगों ने युवा कांग्रेस के शपथपत्र के माध्यम से त्याग, न्याय, शान्ति, धर्म, विज्ञान, समृद्धि और सत्य के रास्ते पर चलते हुए भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया. इसके बाद कांग्रेस भवन परिसर में चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. युवा कांग्रेस संगठन के विषय पर विचार-गोष्ठी हुई. इसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह ऑब्जर्वर ने कहा कि जन मुद्दों और जन समस्याओं को उठाना ही युवा कांग्रेस का इतिहास रहा है. किसी भी संगठन में युवा ही संगठन की रीढ़ होते हैं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-know-the-fundamental-rights-and-take-a-pledge-to-protect-religion-and-culture-joba-majhi-2/">Chaibasa

: मौलिक अधिकारों को जानें और धर्म-संस्कृति की रक्षा का संकल्प लें – जोबा माझी

संगठन में शामिल हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा कि युवा कांग्रेस में सांगठनिक काम करने का जो अवसर और अनुभव मिलता है, एक बेहतर संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता बनाता है. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने युवा कांग्रेसियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में शामिल एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, सोशल मीडिया जिला कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलीम,रवि कच्छप, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, चाईबासा विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष बिपिन बिरूली, मझगांव विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिन तामसोय, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, हाटगमाहरिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई, चाईबासा विधानसभा सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनिश गोप, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकू संवैया, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष साकारी दोंगो,चाईबासा नगर उपाध्यक्ष शुभम बुदिया,सुखो कुमार,जीतेन टिटिंगल,वीरसिंह बुड़ीऊली,पुनम संवैया और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही