Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा शहीद पार्क चौक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और त्रिपुरा के प्रभारी डॉ अजय कुमार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के सामने बाइक रैली के दौरान हमला किए जाने का विरोध कर रहे थे. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जिस प्रकार त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है यह काफी शर्मनाक है. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी हार के भय से अब मारपीट पर उतारू हो गई है और पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बन तमाशा देखती है. इससे यह साफ पता चलता है कि त्रिपुरा की भाजपा नीत सरकार जिसके मुख्यमंत्री माणिक साहा को अब जनता का जनादेश नहीं मिलने का डर सताने लगा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-3-50-lakh-in-ranchi/">रांची
में 3.50 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने किया गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा कि अब त्रिपुरा में भाजपा का पतन होना तय हो चुका है, इसलिए असम के मुख्यमंत्री माणिक के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतर आए हैं. विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सह मीडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, जिला महासचिव सन्नी पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन हेंब्रोम, देविश लागुरी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर मिंज, युवा कांग्रेस चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विकास देवगम, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पूर्ति, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सुनील बिरूली, युवा कांग्रेस नेता सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, सामु दास, ओबीसी मोर्चा झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, सांसद प्रतिनिधि शंकर बिरूली, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेंद्र बानरा, माइकल बानरा, महिला कांग्रेस नेता जया सिंकु, वरीय कांग्रेसी सलीम खान, संतोष सिन्हा, नंदगोपाल दास, कामगार कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुभाष राम तुरी, अजय पांडेय, सुशील दास, संदीप महतो सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
चाईबासा : शहीद पार्क चौक में युवा कांग्रेस ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Leave a Comment