Search

 
 
 

चाईबासाः युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मिल बताई समस्याएं

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को एक मांगपत्र भी सौंपा,जिसमें जिले में किसानों के लिए  प्रशिक्षण केन्द्र खेलने, सदर अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा बहाल करने की मांग शामिल है.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने नए डीसी चंदन कुमार से मुलाकात की. डीसी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को एक मांगपत्र भी सौंपा,जिसमें जिले में किसानों के लिए  प्रशिक्षण केन्द्र खेलने, सदर अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा बहाल करने, जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चहारदीवारी का निर्माण व निगरानी को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग शामिल है.

इसके साथ ही चाईबासा बाइपास चौक से गीतीलपी चौक (कॉलेज मोड़) तक दिन में भारी वाहनों की पूर्ण नो इंट्री लागू करने, सरकारी कार्यालयों में जाति, आय, आवासीय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में होने वाली परेशानी को दूर करने, प्रत्येक महीने विधानसभा स्तर पर जनता दरबार की मांगें डीसी के समक्ष रखी गईँ. प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस के सौरभ अग्रवाल, प्रीतम बांकिरा समेत अन्य नेता शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही