Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : युवा कांग्रेस ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : प्रत्येक नागरिक को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले इसलिए सरकार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है. परंतु सत्य तो यह है कि पंचायतों में इसके तहत लगने वाले कई शिविर में अधिकारी ही उपस्थित नहीं रहे हैं. उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम बाकिरा ने उपायुक्त को भेजे पत्र में कहा है. उन्होंने उपायुक्त से ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है. कार्यक्रम से अनुपस्थित होने का मामला चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत का है जहां पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन एक दिन पूर्व हुआ था, पर वहां प्रखंड के संबंधित अधिकारी ही उपस्थित नहीं थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-journalist-sunil-sinhas-mother-passes-away-wave-of-mourning/">चाईबासा

: पत्रकार सुनील सिन्हा की माता का निधन, शोक की लहर

सांसद और बीडीओ को भी मामले से कराया अवगत

सभी अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए उक्त कार्यक्रम अनुपस्थित रहे. इस विषय को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह इस कार्यक्रम के लिए नामित सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जिस उद्देश्य से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है उक्त सरकार के उद्देश्य को बदनाम करने के लिए चंद पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे. उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि सांसद गीता कोड़ा और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी भेजा है. सांसद गीता कोड़ा ने भी मामले को गंभीरता से लिया है एवं दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-b-ed-entrance-examination-a-total-of-4402-students-took-the-examination-in-eight-examination-centers-of-the-city/">जमशेदपुर

: बीएड प्रवेश परीक्षा : शहर के आठ परीक्षा केंद्रों में कुल 4402 छात्रों ने दी परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही