Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बाइक से गिरकर युवक की मौत, साथी गंभीर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा–चक्रधरपुर के चौड़ीकरण का कार्य तेजी स्तर पर चल रहा है. लेकिन इसमें भारी लापरवाही देखी जा रही है. सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली गिट्टी को सड़क के बीचोबीच गिरा दिया गया है. जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. सोनुआ के मारंगसाई का रहने वाला अमन गोप अपने एक साथी के साथ बाइक से चाईबासा आ रहा था. सुबह 11 बजे के करीब अमन गोप की बाइक खुंटपानी के जोड़ा पेड़ के पास सड़क पर गिरे गिट्टी के कारण स्किट कर गई. इस दुर्घटना में सिर पर चोट लगने की वजह से अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया. स्थानीय लोग व राहगीरों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां जांच उपरांत डॉक्टर ने अमन गोप को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने व शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-case-related-to-illegal-shopkeepers-was-heard-in-the-court-of-sail-estate-officer/">किरीबुरू

: सेल की सम्पदा पदाधिकारी के न्यायालय में अवैध दुकानदारों से जुड़ी मामले की हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही