: मुखिया संघ ने मनरेगा में मोबाइल हाजरी रद्द करने की मांग की
डीसी ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया
जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल भी कार्यक्रम में शामिल हो कर सभी युवाओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की स्तंभ है. कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर कर व पौधा दे कर किया गया. गीता कोड़ा ने कहा की युवाओं को कौशल विकास की ओर ध्यान देते हुए स्वरोजगार की और बढ़ना चाहिए . मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा युवाओं का मनोबल बढ़ाया गया और साथ ही आह्वान किया गया कि ऐसे कार्यक्रम में हमेशा सकारात्मक रूप से भाग लेते रहें. केंद्र के जिला युवा अधिकारी क्षितिज ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र द्वारा देशभर के जिलों में करवाया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें युवा कलाकार चित्रकला, कविता लेखन सह वाचन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण,और सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह शामिल है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mukhiya-sangh-demands-cancellation-of-mobile-attendance-in-mnrega/">चाईबासा: मुखिया संघ ने मनरेगा में मोबाइल हाजरी रद्द करने की मांग की
सखी वन स्टॉप सेंटर पर महिला उत्पीड़न पर दी गई जानकारी
कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा जो प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए है उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया और पुरस्कार राशि उनके खाते में जमा की गई. भाषण में प्रथम सानिष कुमार सिन्हा, द्वितीय प्रियंका प्रियदर्शनी, तृतीय यश गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में प्रथम आने वाली रीना भारती सवाइयां एवं समूह, द्वितीय राउडी कॉमर्स कॉलेज समूह, तृतीय गलय पूर्ति समूह, चित्रकला में प्रथम काजल कुमारी दास, द्वितीय सुदीप्ता डे और तृतीय उन्नति कुमारी, कविता में प्रथम सुनीता बोईपाई, द्वितीय पूनम बारी, तृतीय शिवानी कुमारी, मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम अदिति जेनिफर मिंज, द्वितीय समीर आल्डा एवं तृतीय किरण कालुंडिया ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में पांचों प्रतिस्पर्धा में 15 निर्णायकों की काफी सराहनीय भूमिका रही. विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाया गया था. इसमें युवाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19, मलेरिया, टीवी पर जानकारी दी गई. आयुष सेवा संस्थान, यूनानी, होमियोपैथी, योग स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास केंद, संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण, समाज कल्याण विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर पर महिला उत्पीड़न पर जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-week-long-nss-special-camp-started-at-abm-college/">जमशेदपुर: एबीएम कॉलेज में एनएसएस का सप्ताहव्यापी स्पेशल कैंप आरंभ
मंच का संचालन रामनाथ मिश्र ने किया
कार्यक्रम में कॉमर्स कॉलेज, टाटा कॉलेज, महिला कॉलेज, जिला स्कूल, रूंगटा स्कूल, स्कॉट स्कूल, डीपीएस स्कूल और जिले भर से आए युवा क्लब के सदस्यगणों ने भाग लिया. कार्यक्रम में चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय,जितेंद्र नाथ ओझा, दीकू सवाइयां, विश्वनाथ तमसोय, राकेश कुमार सिंह, विकास वर्मा, मुकेश कुमार, मथुरा चंपिया, विक्रमादित्य सुंडी, वासुदेव सिंकु उपस्थिति रहे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के गिरिजानंद रत्नाकर ने किया. मंच का संचालन जमशेदपुर के जन प्रकाश सेवा संस्थान के संस्थापक रामनाथ मिश्र ने किया. इसे भी पढ़ें :गोड्डा:">https://lagatar.in/godda-more-than-half-a-dozen-injured-including-jamadar-in-land-dispute-fight/">गोड्डा:जमीन विवाद मारपीट में जमादार सहित आधे दर्जन से ज्यादा घायल [wpse_comments_template]

Leave a Comment