Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पेड़ की टहनी गिरने से युवक घायल, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट के समीप बुधवार को दोपहर में एक विशालकाय पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई. इस दौरान मार्ग से गुजर रहे झारनेट (एनआईसी) के कंप्यूटर ऑपरेटर मुकुल बोयपाई पेड़ की टहनी की चपेट में आकर जख्मी हो गए. आनन-फानन में एसडीओ ऑफिस के कर्मी और अन्य कर्मचारियों ने घायल कर्मी को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें अंदरूनी चोट आई है. बता दें कि चाईबासा की मुख्य सड़कों पर कई ऐसे पेड़ है जो वर्षो पुराने हैं और सुख चुके है. यह दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है, परंतु सम्बंधित विभाग इन्हें हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-final-publication-of-voter-list-will-be-held-on-october-14/">जमशेदपुर

: 14 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही