Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को किया नमन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जन्म जयंती मनाई गई. जन्म जयंती के अवसर पर उपस्थित सभी भाइयों के द्वारा चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात उनके जीवनी पर शिक्षक मिलन महतो द्वारा प्रकाश डाला गया और बताया गया कि स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल ने एक ओर अपनी क्रांति से विदेशी साम्राज्य की नींव हिला दी तो दूसरी ओर अपनी प्रेरक कविताओं से ऐसी देशभक्ति की क्रांति जागृत किया जो आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pilgrims-of-jharkhand-resurgence-campaign-reached-ayta-from-rajnagar/">चाईबासा

: झारखंड पुनरुत्थान अभियान के पदयात्री राजनगर से आयता पहुंचे

काकोरी कांड के मुख्य सूत्रधार थे बिस्मिल

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा दिया गया गीत सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है आज बच्चों के जुबा जुबां पर है. उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में कई बड़े अंजाम दिए गए लेकिन काकोरी कांड का मुख्य सूत्रधार इन्हीं को माना जाता है. इस अवसर पर प्रताप कटियार, सुरेश प्रसाद, पिंटू प्रसाद, दयानंद मलुवा, बलभद्र सुंडी, रोहित मुंडा, राजेश खंडेलवाल, राकेश मुंडा, राम सिन्हा, रोहित दास, प्रदुमन महतो, अजय गोप, विजय प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही