Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिप सदस्य ने कोकचो ओपी प्रभारी पर लगाया जब्त बालू को चोरी से बेचने का आरोप

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बालू घाटों को ग्रामसभा को सौंपने की मांग एवं कोकचो ओपी परिसर से बालू लदे ट्रेक्टर से बालू को प्रभारी द्वारा बेच दिए जाने के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इस मामले की जांच की मांग को लेकर मंझारी प्रखण्ड जिला परिषद सदस्य सह अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष माधव चन्द्र कुंकल के नेतृत्व में ट्रैक्टर चालक व मजदूरों ने मंगलवार को रैली निकालकर धरना दिया. उपायुक्त कार्यालय पास स्थित मैदान में सभी ने धरना-प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-instructed-to-return-the-amount-of-the-schemes-of-dmft-item-which-were-not-completed/">जमशेदपुर

: डीएमएफटी मद की जो योजनाएं पूरी नहीं हुई उसकी राशि लौटाने का डीसी ने दिया निर्देश

बालू उठाव नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित

इसका नेतृत्व कर रहे माधव चन्द्र कुंकल ने कहा कि बालू के उठाव नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. इसके साथ-साथ बालू ढोने के लिये किस्तों में खरीदे गए ट्रैक्टर मालिकों, चालकों के साथ मजदूरों के जीविकोपार्जन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. मजदूर अन्य राज्य पलायन करने को विवश है. उन्होंने कोकचो ओपी प्रभारी राहुल राम पर थाना परिसर में खड़े ट्रेक्टर में लदे बालू को बेच देने का आरोप लगाया. जिला परिषद सदस्य ने इसकी जांच किऐ जाने तथा दरोगा पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-rally-2.jpeg"

alt="" width="464" height="282" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-swachh-vidyalaya-award-cum-honor-ceremony-organized/">चाईबासा

: जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह आयोजित

बालू घाटों की बंदोबस्ती कर ग्रामसभा को देने की मांग

उन्होंने राज्य सरकार को लोगों के हित में सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती कर ग्रामसभा को सौंपे जाने की मांग की है. कार्यक्रम के बाद निर्णय लिया गया कि आने वाले समय मे बालू पर स्पष्ट नीति बनवाने की मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा. मौके पर शत्रुघ्न कुंकल, राहुल बिरुवा, बुलबुल पूर्ति, सुनील बानरा, सावन पान, बंसी बिरुली, जमदार बिरुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही