Search

चाईबासा : डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए जिप सदस्य ने सीएमओ को लिखा पत्र

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा, बड़ाजामदा तथा किरीबुरू, मेघाहातुबुरु में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम को लेकर नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि नोवामुंडी भाग एक में इन दिनों गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरू मेघाहातुबुरु में डेंगू तथा मलेरिया ज्वर से लोग पीड़ित है. कुछ पीड़ितों की भी जान जा चुकी है. बीमारी की रोकथाम के लिए स्पेशल मेडिकल कैंप एवं डेंगू मलेरिया ग्रसित क्षेत्र में दवा का छिड़काव करने की स्वीकृति प्रदान किया जाए. इस पत्र की प्रतिलिपि सांसद गीता कोड़ा और उपायुक्त चाईबासा को प्रेषित किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rudrabhishek-of-lord-bholenath-was-done-in-maa-tara-temple/">चाईबासा

: मां तारा मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया गया रुद्राभिषेक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//