Search

 
 
 

चाईबासा: दो शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग पर डीसी से मिले जिप सदस्य

 
Chaibasa : राजकीयकृत उच्च विद्यालय पुटिसिया, मंझारी की दो शिक्षिका लक्ष्मी छाया सिरका और पम्मी सोय को क्रमश: जिला स्कूल चाईबासा एवं मॉडल स्कूल तांत नगर प्रतिनियोजित कर दिया गया है. इन दोनों शिक्षिकाओं के प्रतिनियोजन अन्य विद्यालयों में कर दिये जाने से पुटिसिया स्कूल के बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित  होने लगा है. इसको लेकर मंझारी प्रखंड के जिला परिषद माधव चन्द्र कुंकल ने जिले के डीसी अनन्य मित्तल से मुलाकात कर दोनों शिक्षिकाओं को मूल विद्यालय राजकीयकृत उच्च विद्यालय पुटिसिया, मेंझारी में स्तानन्तरण करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-were-made-aware-for-regular-vaccination-in-accm-school-of-jhinkpani/">चाईबासा

: झींकपानी के एसीसीएम स्कूल में नियमित टीकाकरण के लिए बच्चों को किया गया जागरूक
डीसी से स्कूल में पेयजल के लिये चापाकल, शौचालय निर्माण और चारदीवारी निर्माण की मांग की है. माधव चंद्र कुंकल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे 10-15 किलोमीटर दूर से शिक्षा लेने के लिए स्कूल तक आते हैं. शिक्षिकाओं के प्रतिनियोजित हो जाने से बच्चों के शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-akhilesh-opened-account-in-the-world-of-crime-by-kidnapping-businessman-om-prakash-kabra/">जमशेदपुर:

व्यापारी ओम प्रकाश काबरा का अपहरण कर अखिलेश ने खोला था अपराध की दुनिया में खाता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही