Search

चाईबासा : कोल्हान विवि के सभी डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन पर नहीं है रोक - कुलपति

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की नामांकन रोक संबंधित किसी तरह की अधिसूचना कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है. यह बातें कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कही. उन्होंने कहा कि नामांकन संबंधित सारा कार्य जैक के निर्देशानुसार होता है. कोल्हान विवि प्रशासन का इसमें किसी तरह की कोई भूमिका नहीं है. कुछ असमंजस की स्थिति बन गयी है कि कोल्हान विवि ने नामांकन संबंधित रोक लगाया है. लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है. झारखंड के अन्य विश्वविद्यालय के आधार पर कोल्हान विश्वविद्यालय का नियम तैयार नहीं किया जाये. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-tenure-of-the-vice-chancellor-of-kolhan-university-till-may-26-the-commissioner-may-get-the-charge/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के कुलपति का कार्याकाल 26 मई तक, आयुक्त को मिल सकता है प्रभार
मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के लगभग 15 डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है. जहां प्रत्येक साल हजारों की संख्या में विद्यार्थियों का नामांकन होता है. इस बार झारखंड के विनोवा भावे और विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन रोक दिया गया है. ऐसे में कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में भी असमंजस बन गयी कि यहां भी रोक लग चुका है. जबकि कोल्हान विश्वविद्यालय में किसी तरह की कोई रोक नहीं लगी है. इसे भी पढ़ें :एसएचजी">https://lagatar.in/need-to-provide-wider-market-to-shg-products-governor/">एसएचजी

के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//