Ranchi : 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चीन के चेंगदू शहर में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के 10000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लेने के लिए चाईबासा की बसंती कुमारी का चयन किया गया है. 29 से 31 मई तक लखनऊ में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मैंगलोर यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए बसंती कुमारी ने 10000 मीटर में स्वर्ण एवं 5000 मीटर में रजत पदक जीता था. बसंती कुमारी कुमारडुंगी प्रखंड को छोटे से गांव जामबानी की रहने वाली है. उनके पिता सुप्रभात हेंब्रम टिस्को के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. बसंती जिले में अच्छे एथलेटिक्स कोच नहीं होने के कारण अपने खर्च से महाराष्ट्र में प्रैक्टिस कर रही है. उनकी इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पाण्डे, चाईबासा के सचिव अजय नायक समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-asked-what-steps-have-been-taken-to-stop-cybercrime/">हाइकोर्ट
ने पूछा- साइबर अपराध रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए [wpse_comments_template]
चीन में दौड़ेगी चाईबासा की बसंती, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ चयन
Leave a Comment