Search

 
 
 

पटना: राजद विधायक की पत्नी से चेन छिनतई, मचा हड़कंप

 
Patna: बाइक सवार बदमाशों ने इस बार विधायक की पत्नी को निशाना बनाया और गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो गए. घटना सुबह की अटल पथ की है. जहां राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी यादव टहल रही थीं. तभी बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त रिंकी अटल पथ पर टहल रही थीं तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद रिंकी ने थाने में शिकायत की. इस लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. विधायक की पत्नी जब अपनी फरियाद लेकर सचिवालय थाने में पहुंचीं तब उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया.
रिंकी ने कहा कि पीछे से चेन खींच लिया. दो लोग बाइक से आए थे. बताया कि इस चेन की कीमत करीब 70 से अस्सी हजार के बीच है. रिंकी ने कहा कि पटना सुरक्षित तो है लेकिन बाहर में ये सब आवारा बच्चे रहते हैं तो क्या कर सकते हैं. बताया कि वो रोज मॉर्निंग वॉक करने जाती हैं. गुरुवार को भी रोज की तरह ही घर से निकली थीं. उस वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी गश्त लगा रही थी. हालांकि, घटना के वक्त वहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नहीं थी. पुलिस ने कहा कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए थे. विधायक की पत्नी ने शिकायत की है उस पर केस दर्ज कर जांच होगी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाएगी. बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-resigned-from-all-jmm-posts-including-minister-and-mla/">पूर्व

सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो के सभी पद सहित मंत्री और विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही