Search

 
 
 

चास में छिनतई, कतरास में पकड़ाये दो अपराधियों के साथ सवर्ण व्यवसायी

 
Bokaro : चास पुलिस ने रविवार को धनबाद के कतरास स्थित श्यामडीह से दो चेन स्नैचर के साथ चोरी के जेवर खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 28 वर्षीय स्नैचर सद्दाम अंसारी, 24 वर्षीय सफीक अंसारी समेत कतरास स्थित नेहा ज्वेलर्स के मालिक अमित कुमार स्वर्णकार को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया है. उनके पास से 17.8 ग्राम सोने के जेवर व गले हुए सोने का हिस्सा बरामद किया गया है. बरामद सोने में से 14 ग्राम का सोने का हार एवं 3.8 ग्राम गले सोने का ढेला शामिल है. पुलिस ने छिनतई की घटना में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल ( जेएच10सीके2740) को भी बरामद किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/33-3.jpg"

alt="" width="1280" height="720" />

13 सितंबर को दो महिला से हुई थी छिनतई

चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार ने रविवार को आरोपियों को जेल भेजने से पहले चास थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को सेक्टर छह पांडे पुल के पास स्कूटी सवार लक्ष्मी देवी से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की थी. उसी दिन सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में अहिल्या देवी नामक बुजुर्ग महिला से भी चेन की छिनतई की गई थी. दोनों घटनाओं की प्राथमिकी अलग-अलग थानों में दर्ज करने के बाद एसपी चंदन कुमार झा के निर्देश पर चास इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. जिसने सफलतापूर्वक अनुसंधान करते हुए धनबाद के कतरास से दो स्नैचरों एवं चोरी के ज्वेलरी खरीदने वाले सोना व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. जेल गए तीनों आरोपियों ने स्वीकारोक्ति बयान के जरिये घटना में खुद की संलिप्तता स्वीकार की है.
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-went-to-hazaribagh-broke-the-lock-and-took-away-jewelery-and-other-items-worth-four-lakhs/">बोकारो

: गये थे हजारीबाग, ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व अन्य सामान ले गये चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही