Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा कामकाज का लेखा-जोखा

  • हिमांशु शेखर चौधरी और आयोग की सदस्य शबनम परवीन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की
Ranchi : झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने सोमवार को राज्य खाद्य आयोग द्वारा प्रकाशित एवं झारखंड विधानसभा में समर्पित वर्ष 2021-2022 का वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा. उन्होंने राज्यपाल को आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों, आयोग की संरचना एवं कार्यबल से संबंधित प्रतिवेदन भी समर्पित किया. राज्यपाल ने आयोग द्वारा अब तक नौ जिलों में कराये गए मुखिया संवाद, सुनवाई, जनसुनवाई एवं स्थल निरीक्षण कार्यों की सराहना की. उन्होंने आयोग द्वारा शुरू मुखिया संवाद कार्यक्रम में खुद उपस्थित होकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने की इच्छा जतायी. राज्यपाल ने अपने प्रधान सचिव को आयोग के साथ विमर्श कर जून में साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में कार्यक्रम निर्धारित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर वे राज्य एवं केंद्र सरकार से बातचीत कर कमियों को दूर कराने की दिशा में सहयोग करेंगे.

तीन मुखिया को सम्मानित करने की है योजना

हिमांशु शेखर चौधरी ने राज्यपाल को जानकारी दी कि इस वर्ष 9 दिसंबर को आयोग के स्थापना दिवस के दिन राज्य के सभी जिलों में NFSA को लागू करने में बेहतर काम करने वाले तीन मुखिया को सम्मानित करने की योजना है. राज्यपाल ने कहा कि भविष्य में अन्य जिलों में आयोजित होने वाले मुखिया संवाद कार्यक्रम, सुनवाई एवं जनसुनवाई उन प्रखंडों में रखें, जहां से पीडीएस, आंगनबाड़ी, कुपोषण एवं मध्याह्न भोजन से संबंधित ज्यादा शिकायतें आ रही हों. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति">https://lagatar.in/the-president-will-visit-jharkhand-on-may-24-will-participate-in-the-new-building-of-the-high-court-and-womens-conference-in-khunti/">राष्ट्रपति

24 मई को आएंगी झारखंड, हाईकोर्ट के नए भवन और खूंटी में महिला सम्मेलन में लेंगी हिस्सा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही