Search

 
 
 

चैती दुर्गा पूजा का समापन, भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

 
Ganwa (Giridih) :  चैती दुर्गा पूजा के बाद रविवार को गावां काली मंडा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चिन्हित स्थलों पर विसर्जन कर दिया गया. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां देवी को अंतिम विदाई दी. भक्तों ने अंतिम विदाई के दौरान माता दुर्गा से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना की. सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया, जबकि युवतियों ने मां दुर्गा के सिंदूर का टीका लगाया और सुख-शांति की प्रार्थना मां दुर्गा से की. इस दौरान मां दुर्गे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मौके पर किशोर सिंह, ललित पांडेय, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया कन्हाई राम, जित्तू सिंह, आकाश कुमार, शुभम कुमार, रामदुलार कुमार, सोनू बर्णवाल, संतोष कुमार, राजीव रंजन, मनोज पांडेय, भवानी सिंह, जित्तू राम, अमित बरनवाल समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट

के भगवान को याद आया बचपन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही