Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चकला पिकेट प्रभारी पर पैसे लेकर स्क्रैप चोर को छोड़ने का आरोप

Chandwa : चंदवा के चकला पिकेट प्रभारी पर पैसा लेकर स्क्रैप चोरी के आरोपी को छोड़ने का आरोप लगा है. यह आरोप स्क्रैप चोरी के आरोप में जेल भेजे गए अनिल गंझू और उसके पिता गोपी गंझू ने लगाया है. गोपी का कहना है कि उसके बेटे ने स्क्रैप चोरी की, उसपर कार्रवाई होनी चाहिए, मगर उसके साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कैसे छोड़ दिया. जिसके पास पैसा है, उससे सेटिंग कर पुलिस छोड़ दे रही है और जो पैसा नहीं दे पा रहा है उसे जेल भेज दिया जा रहा है. पिकेट प्रभारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. मेरे बेटे को भी छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की गई. पैसे की व्यवस्था नहीं हो सकी तो उसे जेल भेज दिया. मेरे बेटे ने चंदवा थाना के हाजत में मुझे यह बात बतायी थी. वहीं मामले में पिकेट प्रभारी का कहना है कि जिसको जो बोलना है बोलने दीजिए. हमने चोरी के आरोप में जिसे पकड़ा, उसे जेल भेज दिया है. जो लोग भाग गए हैं उनलोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

चकला पिकेट प्रभारी पर हो कार्रवाई : अयुब खान

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि चकला पिकेट प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. उनपर स्क्रैप चोरों को पैसे लेकर छोड़ने समेत कई गंभीर आरोप लगा है. आरोप की गंभीरता से जांच कर उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे चोरों को पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा कर पाक साफ दिखना चाह रही है. लेकिन सच्चाई यह है कि स्क्रैप की चोरी में बड़े बड़े माफिया संलिप्त हैं और यह पुलिस की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं है. अयुब खान ने कहा कि प्लांट की स्क्रैप चोरी के खेल में कई गिरोह, सफेदपोश और पुलिस की गठजोड़ है. यह गिरोह सुनियोजित तरीके से दिन रात काम कर रही है. पुलिस से जिसका सेटिंग है, वह धड़ल्ले से चार पहिया वाहन से स्क्रैप की चोरी कर रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-3469-teachers/">रांची

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही