Search

 
 
 

Chakradharpu : चारदीवारी निर्माण के लिए मंत्री को सौंपा मांग पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर विधानसभा के विभिन्न आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जायरा स्थल की चारदीवारी निर्माण के लिए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने मंगलवार को मंत्री दीपक बिरुवा को मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में कहा गया है कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों आदिवासी बहुल गांव हैं. उन क्षेत्रों में स्थित जायरा स्थल में चारदीवारी नहीं है. इसके कारण आदिवासियों के पवित्र पूजा स्थल में कई जंगली जानवर जाकर उस क्षेत्र को पवित्र नहीं रहने दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-two-criminals-arrested-with-weapons/">Chakradharpur

: दो अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
इसलिए जायरा स्थल की चारदीवारी का निर्माण बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह पूरे आदिवासी समाज की मांग है कि हमारे पूजा स्थल को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये. उन्होंने कहा कि बन्दगांव और चक्रधरपुर प्रखण्ड में निवास करने वाले ग्रामीणों के उक्त पूजा स्थलों की चारदीवारी निर्माण हेतु विभागीय कार्रवाई की जाए जो कि जनहित के लिए अनिवार्य है. केबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने डॉ विजय सिंह गागराई को आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द ही निदान कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-as-soon-as-the-dead-body-of-the-constable-reached-home-the-old-mother-started-crying/">गिरिडीह

: हवलदार का शव घर पहुंचते ही फफक कर रो पड़ी बूढ़ी मां
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही