Search

 
 
 

Chakradharpu : विधायक ने चार योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मानकी मुंडा सभागार के समीप रविवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने चार योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान विधिवत भूमि पूजा की गई. इसके तहत मानकी-मुंडा सभागार के ऊपरी तल्ला में मानकी-मुंडा भवन, ग्राम टिकरचांपी में कोल्हान नितिर तुरतुंग का सामुदायिक पुस्तकालय भवन, जामिद पंचायत के ग्राम सिकिदिकी में 400 फीट पीसीसी सड़क तथा ग्राम फुलकानी आदिवासी भूमिज मुंडा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-police-recovered-body-of-unknown-youth-from-dimna-lake/">Jamshedpur

: डिमना लेक से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक का शव
मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, प्रदीप महतो, अमर बोदरा, उप प्रमुख विनय प्रधान, दिउरी सह मुंडा कृष्णा चांपिया, भीमाराम जोंको, मानकी-मुंडा संघ के केंद्रीय कमेटी के महासचिव रामेश्वर सिंह कुंटिया, उपाध्यक्ष मोरंग सिंह तामसोय, सनातन सिंकु, मानकी कृष्णा सामड, माधो केराई, रांदो कोड़ा, राजू जामुदा, रामेश्वर बोदरा, श्रीराम सामड, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-prajapati-samaj-congratulated-mla-mangal/">Jamshedpur

: प्रजापति समाज ने विधायक मंगल का किया अभिनंदन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही