Search

Chakradharpur : पुल नहीं बना तो 10 गांव विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र सावनिया नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं. साथ ही गांव को जोड़ने के लिए अच्छी सड़क भी नहीं है. इस समस्या को लेकर रविवार को चतमा गांव में ग्राम मुंडा भरमी मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई भी थे. बैठक में ग्राम मुंडा भरमी मुंडा और ग्रामीणों ने कहा कि सावनियां नदी पर पुल नहीं बनने के कारण 10 गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. बरसात के दिनों में यह 10 गांव प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर नदी पर पुल और सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो 10 गांव के ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे. मौके पर विश्राम मुंडरी, बुधवा हेम्ब्रम, गंगू मुंडरी, दुर्गा प्रधान, एसएल प्रधान, गणेश प्रधान, बिरसा प्रधान, लीठा प्रधान, सुरेश मुंडरी, राम मुंडरी, पातर मुंडरी, बसंत मुंडरी, सोमा मुंडरी, जॉन मुंडरी, हिंदू मुंडरी, नंदू मुंडरी, मनाय मुंडरी समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-moon-star-becomes-winner-in-day-night-cricket-tournament-in-dandasai/">Chakradharpur

: दंदासाई में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मून स्टार बना विजेता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//