Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट रविवार को जारी हुआ. स्कूल का रिजल्ट इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा. स्कूल के यूजिन कीड़ो ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. वहीं आदित्य दूबे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय टॉपर बने. जबकि अनम असहर ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय टॉपर बनी. इस वर्ष स्कूल से कुल 109 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-100-cisce-10th-result-of-st-xaviers-english-medium-school/">चक्रधरपुर
: संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के सीआईएससीई 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत
: अवैध कोयला ढुलाई में लगे बाइक ने एमपीएल कर्मी को मारा धक्का
: संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के सीआईएससीई 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत
प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
स्कूल के 10 छात्र-छात्राएं 95 से 100 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये हैं. 17 छात्र-छात्राएं 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं. स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत होने पर प्राचार्य पुथुमाई राज ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन व विद्यार्थियों के कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है. आने वाले समय में भी छात्र-छात्राएं बेहतर कर स्कूल व शहर का नाम रौशन करें. इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी सफल छात्रों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-bike-engaged-in-illegal-coal-transportation-pushed-mpl-worker/">निरसा: अवैध कोयला ढुलाई में लगे बाइक ने एमपीएल कर्मी को मारा धक्का
Leave a Comment