Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सीबीएसई 10वीं बोर्ड में डीपीएस का शत-प्रतिशत रिजल्ट, 44 बच्चे हुए पास

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ. इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चक्रधरपुर का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा. इस वर्ष स्कूल से कुल 44 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी बच्चे पास हो गए हैं. परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक लाकर भूमिका प्रधान स्कूल टॉपर बनी, जबकि 90.2 प्रतिशत अंक लाकर गौतम कुमार सेकेंड एवं 89.8 प्रतिशत अंक लाकर नवनीत नारायण थर्ड टॉपर बना. इसे भी पढ़ें : होटल">https://lagatar.in/case-of-passing-the-map-of-hotel-le-lac-hc-said-rrda-officials-did-not-commit-any-conspiracy/">होटल

ली लैक का नक्शा पास करने का मामला : HC ने कहा- RRDA के अधिकारियों ने कोई षड्यंत्र नहीं किया
वहीं अनुराग कुमार 88.2 प्रतिशत, सौरभ कुमार 82 प्रतिशत, शिवानी सामड 76.4 प्रतिशत, दीपशिखा विजय वर्गीय 75.4 प्रतिशित, प्रिया महतो 71 प्रतिशत, मुशकान हेम्ब्रम 70.8 प्रतिशत, समीर कुमार 70.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के टॉप टेन में अपनी जगह बनायी है. स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट होने से निदेशक सुनील कुमार ने सभी बच्चों का अभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत व बच्चों की लगन से आज स्कूल का बेहतर परिणाम हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही