Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मैट्रिक में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. रिजल्ट बेहतर होने पर विद्यालय के चेयरमैन श्यामसुंदर महतो ने कहा कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा. हालांकि विद्यालय पिछले कई वर्षों से शत-प्रतिशत परिणाम देते आया है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-one-youth-arrested-with-loaded-country-made-pistol-another-absconding/">गोड्डा

: लोडेड देशी पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार
इस वर्ष विद्यालय से कुल 169 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवन्वित किया है. 167 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए हैं, जिसमें से 137 विद्याथियों ने 70 से 89 प्रतिशत अंक तथा 10 विद्यार्थियों ने 60 से 69 प्रतिशत अंक अर्जित किया है. शेष 2 विद्यार्थियों ने 50 से 59 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय के मान को बनाए रखा है. इस सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के समर्थन को दिया है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-opened-the-door-of-opposition/">कर्नाटक

ने खोला विपक्ष का दरवाजा
मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया चक्रधरपुर से झारखंड अधिविद्य परिषद में अंतिम बार विद्यार्थी शामिल हुए हैं. अगले वर्ष से इस विद्यालय के विद्यार्थी सीबीएसई नई दिल्ली से मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक इसी तरह कठिन परिश्रम करते रहेंगे और आगामी वर्षों में भी विद्यालय का परिणाम हमेशा इसी तरह बना रहेगा. अब यह विद्यालय सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कर चुका है.अब विद्यालय पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में संचालित है. उन्होंने बेहतर अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका व सफल छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही