Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के शिविर में 103 यूनिट रक्त संग्रह

 
Chakradhar (Shambhu Kumar) : शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को चक्रधरपुर की राखा स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन राखा आसनतलिया में मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी की ओर से 16वीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.इस शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किए गए. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, सोसाइटी के सचिव सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो ने संयुक्त रुप से निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया.शिविर के दौरान विधायक सुखराम उरांव ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्त की कोई विकल्प नहीं है. हमारे रक्त देने से किसी की जिंदगी का बचती है. ऐसे पूर्ण कार्य में हर किसी को सहयोग करना चाहिए. रक्तदान को महादान कहा गया है. इस महादान में हर स्वस्थ व्यक्ति को योगदान देना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/BLOOD-DONETION-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-after-7-years-in-durgada-temple-crowd-gathered-in-sawan-after-the-fear-of-naxalites-ended/">बंदगांव

: नक्सलियों का भय समाप्त होने पर दुर्गादा मंदिर में 7 साल बाद सावन में उमड़ी भीड़
शिविर में चार महिलाएं समेत 99 पुरुषों ने रक्तदान किए. रक्त का संग्रह चाईबासा ब्लड बैंक द्वारा किया गया. मौके पर मुख्य रुप से लक्ष्मण महतो, बलराज हिंदवार, खगेश्वर महतो, नृपेंद्र कुमार महतो, गौरी शंकर महतो, बसंत महतो,आरपी महतो, करण महतो, प्रदीप महतो, जगदीश जामुदा, बासुदेव महतो, सूरज महतो, ओम प्रकाश महतो, सरोज महतो, झामुमो नेता राहुल आदित्य, दिनेश जेना, प्रदीप महतो, तीरथ जमुदा, पीरु हेंब्रम, संतोष मुंडा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही