Search

 
 
 

Chakradharpur : अनुमंडल अस्पताल में 115 दिव्यांगों की हुई जांच

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल के नए भवन में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में चक्रधरपुर प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से 115 दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र के लिए जांच करायी. शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सिरिल संवैया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.गणेश बिरुली, कान-नाक रोग संबंधित विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र नायक, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार यादव जांच की. शिविर के दौरान अव्यवस्था का आलम रहने से दिव्यांगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शिविर के संबंध में सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं किया गया था. इसके कारण कई लोग शिविर में जांच कराने से वंचित रह गये. मौके पर एमपीडब्ल्यू संतोष कुमार, नागरिक सहायता केन्द्र से आरती बोदरा, अनिल प्रजापति के अलावे अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. शिविर देर से प्रारंभ हुआ. इसके कारण कई दिव्यांग बिना जांच कराये ही लौट गये. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-devashish-rai-submitted-memorandum-to-sdo-and-sdpo/">Chandil

: देवाशीष राय ने एसडीओ व एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही