Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सात मई से होगी 11वीं की सावधिक परीक्षा, दो पालियों में होगी परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur :  झारखंड अधिविद्य परिषद रांची यानी जैक बोर्ड द्वारा कक्षा 11वीं की प्रथम सावधिक परीक्षा 2022 सात मई से ली जाएगी.यह परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर ली जाएगी. विदित हो कि सात से नौ मई तक दोनों पालियों में परीक्षा का संचालन होगा. पहली पाली में पूर्वाह्न 10.45 बजे से, जबकि दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से परीक्षा ली जानी है. विद्यार्थियों द्वारा चयनित पांच मुख्य विषयों की ही परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी. परीक्षा में उत्तीर्णता के लिए इन पांच विषयों में से चार में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. प्रत्येक विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे व विषयवार 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-static-surveillance-team-is-doing-vehicle-checking-at-17-check-points-of-the-district/">बोकारो

:  जिले के 17 चेक नाकों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम कर रही वाहन जांच

पहले दिन होगी तीनों संकाय की एचएनबी व एमबी की परीक्षा

पहले दिन सात मई को पहली पाली में पेपर वन के अंतर्गत साइंस व कॉमर्स की कोर लैंग्वेज ईएनए व एचएनए, जबकि आर्टस, साइंस व कॉमर्स की एचएनबी व एमबी विषय की परीक्षा होगी. यह परीक्षा 10.45 बजे से अपराह्न 12 बजे तक ही चलेगी, जिसमें 40 अंकों के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे. दूसरी पाली में पेपर वन के अंतर्गत आर्ट्स के लिए कोर लैंग्वेज ईएनए व एचएनए विषय की परीक्षा ली जाएगी. यह परीक्षा अपराह्न दो बजे से 3.15 बजे तक ली जाएगी. इसमें भी 40 अंकों के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसे भी पढ़े : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ias-pooja-singhals-father-in-law-arrested-ed-arrested-from-madhubani-residence/">BIG

BREAKING: IAS पूजा सिंघल के ससुर गिरफ्तार, ईडी ने मधुबनी आवास से कियाअरेस्ट

आठ मई को है आर्ट्स के तीन विषयों की संयुक्त परीक्षा

दूसरे दिन पेपर टू के अंतर्गत साइंस की फिजिक्स, केमेस्ट्री, जबकि कॉमर्स की एकाउंट्स व बीएसटी विषय की परीक्षा 10.45 बजे से अपराह्न एक बजे तक ली जाएगी. यह परीक्षा 40-40 अंक यानी कुल 80 अंकों की होगी. जिसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे. दूसरी पाली में पेपर टू के अंतर्गत आर्ट्स की वैक्ल्पिक विषय प्रथम, द्यितीय व तृतीय की परीक्षा ली जाएगी. यह परीक्षा अपराह्न दो बजे से संध्या 5.15 बजे तक ली जाएगी. प्रथम, द्यितीय व तृतीय प्रपत्र में 40-40 प्रश्न और कुल अंक 120 होंगे. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-huzoor-we-are-innocent-there-was-no-dispute-with-irfan-bhai-faheems-son-iqbal-said-in-court/">धनबाद

: हुजूर हम न‍िर्दोष हैं, इरफान भाई से कोई व‍िवाद नहीं था- कोर्ट में बोला फ़हीम का बेटा इकबाल

अंतिम दिन होगी साइंस के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा

परीक्षा के अंतिम दिन नौ मई को पहली पाली में पेपर थ्री के अंतर्गत साइंस व कॉमर्स की वैकल्पिक विषय प्रपत्र तृतीय व चतुर्थ की परीक्षा होगी. तय समयानुसार यह परीक्षा दो घंटे की होगी. दोनों प्रपत्र में 40-40 प्रश्न 80 अंकों के पूछे जाएंगे. वहीं, दूसरी पाली में पेपर थ्री के अंतर्गत आर्टस की इलेक्टिव लैंग्वेज की परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा में 40 प्रश्न 40 अंकों के होंगे. इसे भी पढ़े : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-eastern-railway-announced-to-run-special-train-for-railway-examination/">जामताड़ा

: रेलवे परीक्षा को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा पूर्व रेलवे ने की  

चक्रधरपुर अनुमंडल में आर्ट्स के ये हैं परीक्षा केंद्र

शिक्षा विभाग ने 11वीं की परीक्षा बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल में परीक्षा के लिए कला, विज्ञान व वाणित्य संकायवार कई विद्यालय व महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कला संकाय के छात्र-छात्राएं मारवाड़ी प्लस टू स्कूल चक्रधरपुर में 464, संत टेरेसा बालिका उवि बंदगांव में 181, जेएलएन कालेज चक्रधरपुर में 181, महात्मा गांधी उवि चक्रधरपुर में 394, कारमेल उवि चक्रधरपुर में 505, शारदा उवि बरदा बाईडीह चक्रधरपुर मे 377, ईश्वर पाठक प्लस टू विद्यालय मनोहरपुर में 304, संत नरसिंह बालिका उवि मनोहरपुर में 329 और संत अगस्तीन इंटर कॉलेज मनोहरपुर में 766 परीक्षा देंगे. इसे भी पढ़े : कई">https://lagatar.in/sex-workers-are-ostracized-in-society-even-after-many-films-are-made/">कई

फिल्में बनने के बाद भी समाज में आज भी बहिष्कृत हैं सेक्स वर्कर्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही